Saturday, August 6, 2022

खरड़ में 'वॉयस ऑफ इंडिया' के बैनर तले विशाल और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन

 खरड़, 06 अगस्त : खरड़ में आज 'वॉयस ऑफ इंडिया' के बैनर तले विशाल और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को एमसी खरड़ की अध्यक्षा श्रीमती जसप्रीत कौर ने सुबह 10 बजे राम भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


 तिरंगा यात्रा के संयोजक श्री. अरविंद कंठवाल ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा पूरी तरह से अराजनीतिक थी जहां खरड़ में बहुत से सामाजिक संगठन आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक मंच पर आए। विभिन्न स्कूलों के 700 से अधिक छात्रों और शहर के 1000 से अधिक लोगों की भागीदारी ने यात्रा को नयी उमंग से भर दिया। 


तिरंगा यात्रा का मार्ग मुख्य खरड़ बाजार-लांद्रा रोड- आर्य समाज रोड और राम भवन से होते हुए लगभग तीन किलोमीटर का था और पूरा वातावरण देशभक्ति के उत्साह और "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से भरा हुआ था।"।

बहुत से सामाजिक संगठनों ने यात्रा के रास्ते में अलग अलग स्थानों पर juice, कोल्ड ड्रिंक, पानी,और लड्डू आदि की छब्बील  लगाई। 

संयोजक श्री अरविंद कंठवाल ने सभी प्रतिभागियों, विशेषकर विभिन्न स्कूलों के प्रमुखों और क्षेत्र के सभी संगठनों को उनके पूरे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव का आदर्श उदाहरण रही।

No comments:

SBP GROUP

SBP GROUP

Search This Blog

Total Pageviews


Wikipedia

Search results

Powered By Blogger