SBP GROUP

SBP GROUP

Search This Blog

Total Pageviews

Tuesday, June 3, 2025

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 25 छात्र करेंगे जर्मनी में होने वाले FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व

एशियाई और कामनवेल्थ गेम्स के बाद,  चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में भेजा एथलीटों का सबसे बड़ा दल

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेंगी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रतिभा25 खिलाड़ियों का जर्मनी में होने वाले FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ चयन

 

मोहाली 03 जून : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 25 प्रतिभाशाली छात्र 16 से 27 जुलाई 2025 तक जर्मनी के राइन-रूहर में आयोजित होने वाले राइन-रूहर 2025 एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन में 150 से अधिक देशों के लगभग 8,500 छात्र-एथलीट और अधिकारी 18 खेलों में पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत की दूसरी निजी यूनिवर्सिटी हैजिसके सर्वाधिक 25 छात्र जर्मनी में आयोजित होने वाली FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्सजिसे इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेडरेशन (FISU) द्वारा हर दो वर्ष में आयोजित किया जाता हैओलंपिक के बाद दुनिया का सबसे बड़ा बहु-खेल आयोजन है। इस बार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चयनित खिलाड़ियों में टेबल टेनिसएथलेटिक्सतैराकीतीरंदाजीजूडोतलवारबाजीरोइंग और वॉलीबॉल जैसे विभिन्न खेलों के होनहार खिलाड़ी शामिल हैं।


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के दिव्यांश श्रीवास्तवसैयद अली अब्बासअनन्या चंदे (टेबल टेनिस)प्रियातनुश्रीतान्यावंशिकासावनसंजय कुमार, (एथलेटिक्स)यश घनगास (जूडो)आदित्य दुबेअनुराग सिंहहर्ष सरोहा (तैराकी)साक्षी दुबे (वॉलीबॉल)अवनीत कौर (तीरंदाजी)राहुललोकेश (तलवारबाजी)विशालरोहित बेडवालरजत कुमारअंकितसौरभहरविंदर सिंह चीमा (रोइंग) शामिल हैं।

टेबल टेनिस में अनन्या चांदेदिव्यांश श्रीवास्तव और सैयद अली अब्बास भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अनन्या ने हाल ही में काठमांडूनेपाल में आयोजित साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 में अंडर-19 वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीतकर भारत और यूनिवर्सिटी को गौरवान्वित किया है। वह भारत में अंडर-19 वर्ग में 8वें और विश्व रैंकिंग में 303वें स्थान पर हैं। उनकी अन्य उपलब्धियों में वडोदरा में डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर 2025 में रजत पदक और महाराष्ट्र राज्य की विभिन्न चैंपियनशिप में कई पदक शामिल हैं।

दिव्यांश श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया इंटर जोनलसाउथ एशियन यूथखेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्सनेशनल गेम्स और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। सैयद अली अब्बास ने भी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और ऑल इंडिया इंटर जोनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया है।

एथलेटिक्स में यूनिवर्सिटी के आठ छात्रों का चयन हुआ हैजिनमें प्रियातनुश्रीतान्यावंशिकासावनसंजय कुमारराहुल और शिक्षा शामिल हैं। तान्या ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटीनेशनल ओपन और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। शिक्षा ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और अंडर-23 नेशनल तथा ओपन थ्रो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। वंशिका ने 38वीं और 39वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप तथा इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक अर्जित किए हैं। सावन और संजय कुमार ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। प्रिया ने इंडियन ओपन और ओपन थ्रो चैंपियनशिप में भाग लिया है।

तैराकी में यूनिवर्सिटी के तीन छात्र हर्ष सरोहाआदित्य दुबे और अनुराग सिंह भारत की ओर से उतरेंगे। हर्ष ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में 1खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स स्वर्ण पदक और नेशनल गेम्स में कई स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। आदित्य दुबे ने दो स्वर्ण और एक रजत पदकजबकि अनुराग सिंह ने तीन रजत और एक कांस्य पदक इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में जीते हैं।

तीरंदाजी में यूनिवर्सिटी में बीए की छात्रा अवनीत कौर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने इससे पूर्व FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में स्वर्ण पदकऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप में रजत और 38वें नेशनल गेम्स में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है।

जूडो में यश ऐश घनगास ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। तलवारबाजी में लोकेश और राहुल का चयन हुआ हैजिनमें लोकेश ने इंटर यूनिवर्सिटी 2024-25 में स्वर्ण पदक जीता है।

वॉलीबॉल में साक्षी दुबे देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने नॉर्थ ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2024-25 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

रोइंग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के रोवर्स विशालरोहित बेडवालरजत कुमारअंकितसौरभ और हरविंदर सिंह चीमा भारत के लिए उतरेंगे। ये सभी यूनिवर्सिटी में अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावशाली योगदान दे रहे हैं।

रोवर रोहित बेडवाल ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटीरोइंग चैंपियनशिप 2024-25 में विभिन्न श्रेणियों में स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीता। उन्होंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप 2023-24 में स्वर्ण पदक और कांस्य भी जीता। विशाल ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटीरोइंग चैंपियनशिप 2024-25 में स्वर्ण और रजत पदक जीता है। रजत ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटीरोइंग (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2024-25में गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल भी जीता है।

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप 2024 में सौरभ ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीता जबकि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य पदक जीता। उन्होंने 7वीं इनडोर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप 2024 मोगा में स्वर्ण और रजत पदक भी जीता।

रोवर अंकित ने भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटीरोइंग चैंपियनशिप 2024-25 में स्वर्ण पदक,  1 रजत पदक और 1  कांस्य पदक जीता है। हरविंदर सिंह चीमा ने भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटीरोइंग चैंपियनशिप 2024-25 में स्वर्ण पदक, 1 रजत और एक कांस्य पदक जीता। उन्होंने 37वें राष्ट्रीय खेलों की रोइंग चैंपियनशिप 2023-24 में कांस्य पदक भी जीता है।

 

 जर्मनी में आयोजित होने वाली FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स - 2025 में आठ खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एथलीट।

No comments:


Wikipedia

Search results

Powered By Blogger